By: रवि जैन, एबीपी न्यूज़ | Updated at : 17 Oct 2018 08:23 PM (IST)
मुंबई : शाहरुख खान, काजोल और रानी मुखर्जी 20 साल बाद एक बार फिर साथ आये और 'कुछ कुछ होता है' से जुड़ी तमाम यादों का हंसी-खुशी जश्न मनाया. इस फिल्म के जरिये बतौर लेखक/निर्देशक डेब्यू करनेवाले करण जौहर ने एक बार फिर से होस्ट की कमान संभाली. हाल ही में धर्मा प्रोडक्शन की 'धड़क' के जरिये डेब्यू करनेवाली जाह्नवी कपूर के साथ ईशान खट्टर भी यहां पहुंचे, तो करण जौहर की 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के जरिये फिल्मी पर्दे पर कदम रखनेवाले वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज करायी. करण जौहर की खास दोस्त ट्विंकल खन्ना और करीना कपूर ने भी महफिल की शान बढ़ायी, तो वहीं अभिषेक बच्चन और श्वेता बच्चन इस कार्यक्रम में साथ आये.
इस बेहद खास मौके पर जब करण ने शाहरुख से पूछा कि वो 'कुछ कुछ होता है' में काम करने के लिए आखिर क्यों राजी हुए, तो शाहरुख ने कहा, "मैं कभी भी स्क्रिप्ट नहीं सुनता, बल्कि मैं फिल्म बनानेवाले की धड़कनों को सुनता हूं." शाहरुख ने कहा, "आजकल के नये एक्टर्स जब कभी मुझसे मिलते हैं, तो कहते हैं कि सर वो स्क्रिप्ट आपने छोड़ दी, क्या कमाल की स्क्रिप्ट थी! मुझे आज तक कोई स्क्रिप्ट समझ नहीं आयी. और ये मैं डंके की चोट पर कह सकता हूं, दिल पर हाथ रखकर कह सकता हूं कि मैं कभी भी स्क्रिप्ट नहीं सुनता हूं. मैं हमेशा स्क्रिप्टमेकर की, फिल्ममेकर की सुनता हूं."
शाहरुख खान ने बताया कि 'चाहत' के सेट पर करण ने उन्हें फिल्म की स्क्रिप्ट सुनानी शुरू की थी, तो मुझे कहानी काफी वाहियात लगी थी... मैंने करण से कहा था कि फिल्म बकवास है... अच्छा है कि मैंने फिल्म में अपनी तरफ से कोई इनपुट नहीं दिया, वर्ना ये फिल्म इतनी अच्छी नहीं बनती और ये एक बेहद खराब फिल्म साबित होती."
शाहरुख ने बताया कि जब करण उनके पास 'कुछ कुछ होता है' का ऑफर लेकर आये तो उस वक्त वो 'चाहत' फिल्म की शूटिंग कर रहे थे और उनके पास महेश भट्ट के साथ एक और फिल्म में काम करने का ऑफर था, मगर उन्होंने पहले करण की पहली फिल्म में साथ काम करने के लिए हामी भरी.

करण ने इस मौके पर आदित्य चोपड़ा को शुक्रिया करते हुए कहा कि आदि ने उन्हें यकीन दिलाया कि वो एक फिल्ममेकर बनने की काबिलियत रखते हैं. करण ने कहा कि शाहरुख खान के पास 'कुछ कुछ होता है' में काम नहीं करने का भी ऑप्शन था, मगर शाहरुख ने इस फिल्म में काम करने के लिए राजी हुए, उसके लिए वो ताउम्र शाहरुख के शुक्रगुजार रहेंगे.
शाहरुख खान ने कहा कि करण ने करण ने खुद उनकी, काजोल, रानी मुखर्जी और बाकी सितारों की स्टारडम से प्रभावित हुए बिना कहानी से किसी तरह से कोई समझौता नहीं किया और खूबसूरत अंदाज और पूरी ईमानदारी से कहानी को बयां किया. शाहरुख ने कहा कि उन्हें लगता है करण को बतौर डायरेक्टर और फिल्में बनानी चाहिए.

रानी मुखर्जी ने शाहरुख के बारे में कहा कि स्क्रीन पर उनसे अच्छा रोमांस कोई और नहीं करता है और उन्हें भी रोमांस सिखाने के लिए शाहरुख का शुक्रिया. इस बीच, काजोल ने रानी की तारीफ करते हुए कहा कि सेट पर एकदम नयी होने के बावजूद रानी ने कभी ये नहीं जताया कि वो नर्वस हैं और पूरी तरह से फोकस करते हुए बेहतरीन काम किया.
रानी मुखर्जी ने इस मौके पर एक मजेदार वाकया शेयर करते हुए बताया कि कैसे एक दिन सेट पर शूटिंग के दौरान वो ब्रेकफस्ट कर रही थीं और वहां से मनीष मल्होत्रा के साथ गुजर रहे करण जौहर ने उनके खाने की प्लेट छीनते हुए कहा था, "कितना खाती हो तुम!"

कार्यक्रम के दौरान रानी मुखर्जी ने एक-एक सभी का शुक्रिया करना शुरू किया और फिर दर्शकों के बीच बेटे अबराम के साथ बैठी शाहरूख खान की पत्नी गौरी का शुक्रिया अदा करते हुए कई बार 'गौरी मां' के नाम से संबोधित किया, तो हॉल में बैठे सभी दर्शकों को काफी हैरानगी हुई.
इससे पहले, करण जौहर के निर्देशन में 'कभी खुशी कभी गम' में पू का चर्चित किरदार निभानेवाली करीना कपूर ने कहा कि वो करण जौहर से बेहद प्यार करती हैं. करीना यहीं नहीं रुकीं. उन्होंने कहा कि करण उनके पार्टनर-इन-क्राइम हैं, इंडस्ट्री से मिलनेवाली तमाम जानकारियों और गॉसिप के भी सोर्स हैं.
View this post on InstagramA post shared by Bollywood (@filmyhaiboss) on
Tiger Shroff Firing News LIVE: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, आरोपी रेहान के दोस्त से पुलिस ने की पूछताछ
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
Box Office Collection: मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स, जानें- 'दृश्यम 3' का कलेक्शन
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: आज कोटा से आरोपियों को मुंबई लाएगी पुलिस, सुरक्षा में कमांडोज तैनात
डिंपल कपाड़िया संग अफेयर की अफवाहें, अमृता संग भी जुड़ा था सनी देओल का नाम
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
Asian Para Games 2026 Day 2 Live Updates: शीतल देवी फाइनल में, भारत के खाते में अब तक 21 मेडल, टेबल टेनिस में भी आया ब्रॉन्ज,
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?